फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की सिर कुचलकर हत्या

Mon, 06 Apr 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर सो रही वृद्धा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने जब खून से लतपथ शव पड़ा देखा तो कोहराम मच गया। मामूली विवाद के चलते गांव के एक युवक ने एक दिन पहले ही वृद्धा को हत्या की धमकी दी थी। परिजनों ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 सिंकदरपुर क्षेत्र के नौली गांव निवासी रामऔतार अग्निहोत्री की पत्नी मुन्नीदेवी (65) घर के समीप स्थित खेत पर लगे ट्यूबवेल पर रखवाली के लिए रात में वहीं रहती थी। शनिवार रात वह झोपड़ी में सो रही थी। रविवार सुबह परिजन जब खेत पहुंचे तो उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर मिला। जानकारी पर गावं के अन्य लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी सिकंदरपुर पुलिस को दी गई।

परिजनों ने मौके पर पहुंचे सीओ बीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल खलीक अहमद, चौकी इंचार्ज अमर बहादुर सिंह को बताया उनके घर के पास लगे बरगद के पेड़ के पास उनकी भैंस बंधी थी। शनिवार शाम को उनके गांव का छोटे वहां से निकला तो भैंस की पूंछ उसे लग गई। इससे उसके कपड़े गंदे हो गए। इस पर छोटे ने डंडे से भैंस को पीटना शुरू कर दिया। यह देख मुन्नी ने उसका विरोध किया तो उसने अभद्रता की।
विज्ञापन


नशे की हालत में उसने उन्हें हत्या की धमकी दी। विवाद शांत होने पर वह लोग भी अपने काम में व्यस्त हो गए। शाम को मुन्नी देवी ट्यूबवेल पर सोने के लिए चली गई और सुबह वह मृत अवस्था में मिली। मुन्नीदेवी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। सिर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका की बहू मनोज पत्नी अनमोल की तहरीर पर छोटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घर से फरार छोटे की तलाश में जुटी है। मृतका के दो बेटे है और दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। कोतवाल का कहना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें