फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल लगाकर लाइटें लगाना भूल गई नगर पालिका

विज्ञापन
शहर के जीटी रोड पर स्ट्रीट लाइट के लिए लगी पोल।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में अंडरग्राउंड केबल पड़ जाने के बाद शहर के मुख्य मार्गों को दूधिया रोशनी से जगमगाने का कार्य नगर पालिका अब तक पूरा नहीं कर सकी है। दो साल पहले लगाए गए लोहे के पोल आज भी ठूंठ बने खड़े हैं। इन पर स्ट्रीट लाइटें लगाना पालिका अफसर व कर्मी भूल गए।
विज्ञापन

शहर में अंडरग्राउंड केबल बिछाकर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ऐसा करते समय मुख्य मार्ग व कुछ मोहल्लों से बिजली के पोल पर लगी लाइनों को भी उतार लिया गया। इससे कई मुख्य मार्गों पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं रही। इसी को देखते हुए नगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का निर्णय लिया गया था। कहा गया था कि स्ट्रीट लाइटें लगाकर दूधिया रोशनी से मार्गों को जगमग कर दिया जाएगा। बिजली विभाग से शहर के मुख्य मार्गों व मोहल्लों में लोहे के पोल स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए खड़ा करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आरसीएल को दी गई। कार्यदायी संस्था ने समय से पोल लगाकर खड़े कर दिए। यही नहीं पोल पर पेंट भी कर दिया। करीब दो वर्ष का समय बीत गया लेकिन नगरपालिका ने अभी तक इन पोलों पर न तो केबल कनेक्शन कराया और न ही स्ट्रीट लाइटें बांधी हैं। अधिक समय से पोल लगे होने से इनमें अब जंग लगने लगी है। रोशनी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से रात के समय निकलने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत तो कोहरा अधिक हो जाने पर होती है।
कई मोहल्लों में नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें
डाक बंगला रोड निवासी इंद्रेश राठौर का कहना है कि शहर के कई मोहल्लों में रात के समय समुचित प्रकाश का कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों को रात के समय अपने घर जाने या किसी काम से घर से निकलने में बहुत दिक्कत होती है। चोर-उचक्कों का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन

खौफ में रात के समय गुजरते लोग
सरायमीरा निवासी पवन कुमार ने बताया कि रात के समय शहर जाने या मुख्य मार्ग से गुजरने में अंधेरा रहता है। इससे आपराधिक घटनाएं हो सकती हैं। अंधेरा होने से लोग इन मार्गों से गुजरने से परहेज करते हैं। नगर पालिका को इस पर ध्यान देकर अपने वादे पूरे करने चाहिए।
नगरपालिका कर रही लापरवाही
तिर्वा रोड निवासी राहुल कुमार का कहना है कि नगरपालिका जीटी रोड व तिर्वा रोड पर लगे पोल में स्ट्रीट लाइटें लगाने में लापरवाही बरत रही है। इसी का नतीजा है कि दो वर्ष बीत रहे हैं लेकिन नगरपालिका ने इन मार्गों पर लगे पोल में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई हैं।
नये मोहल्लों पर नहीं नगरपालिका की नजर
शहर में कई नये मोहल्ले बन गए हैं, पर नगरपालिका ने इन मोहल्लों पर कोई काम नहीं करवाया है। इससे इन मोहल्लों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मोहल्ले के लोग अपने घरों के दरवाजे पर बल्ब लगाकर दरवाजे को रोशन कर रहे हैं।
स्ट्रीट लाइट में एलईडी लाइट लगाई जानी है। इसके लिए खरीद कर ली गई है। शिकायत होने पर इसकी गुणवत्ता की जांच होनी शेष है। जांच रिपोर्ट में सबकुछ ठीक मिलने पर जल्द ही स्ट्रीट लाइटों को लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-नीलम चौधरी, सदर ईओ।
एक नजर-
- करीब 90 पोल पर लगनी हैं स्ट्रीट लाइटें
- तिर्वा रोड क्रॉसिंग से नसरापुर तक, जीटी रोड मकरंद नगर से सरायमीरा तक
- शहर के मुख्य मोहल्ले डाक बंगला(आंशिक), हाजीगंज, शेखाना मेन रोड, शेखपुरा मेन रोड पर रहता है अंधेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें