ब्लाक जलालाबाद का निरीक्षण करते सीडीओ आरएन सिंह। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सीडीओ ने आवास प्लस लाभार्थियों के मैपिंग व जियो टैगिंग का कार्य जल्द पूरा कर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में कोई शिथिलिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ आरएन सिंह ने बुधवार देर शाम कई ब्लॉकों का औचक निरीक्षण किया। इसमें सौरिख, तालग्राम व जलालाबाद ब्लॉक शामिल रहा। उन्होंने बीडीओ समेत कर्मचारियों को आवास प्लस योजना के चयनित लाभार्थियों की दो दिन में मैपिंग व जियो टैगिंग करवाकर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सभी लाभार्थियों की आधार फीडिंग, खाता संख्या फीड होगी। इससे लाभार्थी के खाते में सीधी धनराशि भेजी जा सकेगी। इसके अलावा सीडीओ ने ब्लॉकवार बन रहे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी देखी। निर्माण कार्य को गुणवत्तापरक करने के साथ 31 दिसंबर तक हरहाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। छोटी-छोटी कमियां मिलने पर उन्हें तुरंत सही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीपीआर जितेंद्र कुमार मिश्र, बीडीओ, एडीओ पंचायत समेत लेखाकार व संविदा कर्मी मौजूद रहे।