फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताओं के योगदान पर चर्चा की गई

Tue, 16 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्यामंदिर में सरस्वती पूजन के साथ मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गायत्री परिवार के आचार्य सूरजभान त्रिपाठी ने यज्ञ कराया।
विज्ञापन


इसके बाद मातृ सम्मेलन का हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता साध्वी सुलभा भारती एवं नीलू मिश्रा ने शिशु विकास में माताओं के योगदान की चर्चा की। सुमनलता यादव ने कहा कि माताओं को बालक-बालिकाओं में भेदभाव नहीं करना चाहिए। अध्यक्षता कर रही मीरा वर्मा ने बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन


सुमन मिश्रा ने संस्कारित शिक्षा को जरूरी बताया। बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह एवं श्याम किशोर गुप्त ने आभार जताया। इस मौके पर ऊषा, अनुराधा, मिथलेश, पूनम, बबिता, शिवानी, अजिता, प्रतिभा, सरिता, पिंकी, गायत्री, ममता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें