सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर में आयोजित
स्कूल संस्थापक की मूर्ति अनावरण व कंबल वितरण समारोह में स्नातक एमएलसी
डॉ. असीम यादव ने कहा कि जीवन में उन्नति के लिए शिक्षा जरूरी है, पर हमें
शिक्षा के उन्नयन का भी ध्यान रखना होगा।
विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी
ने कहा कि शिक्षा के बगैर विकास नहीं हो सकता। विद्यार्थी ऊंचा बनने का
सपना देखें और इसके लिए टारगेट बनाकर मेहनत करें। पूर्व मंत्री एवं विधायक
नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने ग्रामीण अंचलों में भी शिक्षा को
बढ़ावा दिया है। जहां के लोग शिक्षित नहीं है वहां विकास नहीं हो पाता।
अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। इससे पूर्व कृष्ण स्वरूप शुक्ला
ने हवन कराया। इसमें गजेंद्र सिंह यादव, रामेंद्र सिंह, रामनरेश, विधायक
अरविंद सिंह यादव, संगम यादव, हर्ष यादव, रोहित, धनंजय, मयंक, प्राचार्य
सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, शैलेंद्र, विवेक, सुधीर पाठक, राजकुमार एवं रघुवीर
आदि ने आहुतियां दीं।
इसके बाद गजेंद्र सिंह और मीरादेवी ने माल्यार्पण
कर सागर सिंह व सोमवती की प्रतिमा का अनावरण किया। संगम और आशीष ने चांदी
का मुकुट पहनाकर डॉ. असीम यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान कई गांवों के 501
निर्धन लोगों को कंबल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मदर टेरेसा पब्लिक
स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत, देवी सिंह मेमोरियल इंटर
कालेज नगला अनूप के बच्चों ने सुदामा चरित्र तथा एसएसवी हायर सेकेंडरी
स्कूल बहोरिकपुर के बच्चों ने सरवर नीर नाटक का मंचन कर वाहवाही लूटी।