फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः मां की चिता के बगल में दफनाई गई बेटी, हरदोई हादसे में हो गई थी मौत

विज्ञापन
पत्नी ओर बेटी की मौत के बाद गंगा तट पर मौजूद वीर सिंह - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
दो बेटियों और मां की सड़क हादसे में मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को घायल पिता ने गांव के बाहर गंगा नदी किनारे पत्नी को मुखाग्नि दी। पत्नी की चिता के पास ही बेटी को दफन किया। घायल हालत में लड़खड़ाते हुए अंतिम संस्कार कर रहे किसान को देख लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मनोरथपुर गांव निवासी 36 वर्षीय किसान वीर सिंह, 34 वर्षीय पत्नी रूबी, 13 वर्षीय बेटी गोमती, चार वर्षीय बेटी अंजली और छह माह के बेटे केशव के साथ हरदोई के मलेरा गांव ससुराल में एक वैवाहिक समारोह में शुक्रवार रात जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-कन्नौज मार्ग पर बिलग्राम थाना के परसोला गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी थी।
हादसे में रूबी और अंजली और एक अन्य सवार अभिषेक निवासी माधौगंज रदापुर की मौत हो गई थी। वीर सिंह और छह माह का बेटा और अंजली घायल हो गई थी। मेडिकल कालेज तिर्वा में अंजली की भी मौत हो गई थी। शनिवार को घायल हालत में वीर सिंह ने गांव मनोहरपुर में गंगा किनारे पत्नी रूबी को मुखाग्नि देखकर अंतिम संस्कार किया। पास ही बेटी गोमती के शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रावेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम तक मेडिकल कालेज में अंजली का शव रखा रहा। पंचनामा न भरने के कारण अब रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सड़क हादसे में मां और दो बेटियों की मौत से सन्नाटा पसर गया। पत्नी और दो बेटियों की मौत वीर सिंह सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें