चेयरमैन राजीव दुबे को पत्रक सौंपतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।
- फोटो : CHIBRAMAU
प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियां व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्रक भाजपा परिवार संपर्क अभियान के तहत घर-घर तक पहुंचाएगी। इसके अलावा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से भी लोगों को जागरूक करेगी।
शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने बूथ बजरिया मोहल्ला में निकलकर चेयरमैन राजीव दुबे को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा।
सभासद दिलीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, स्वदेश गुप्ता, छवि दुबे, संजू चतुर्वेदी, राहुल दुबे व सचिन शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।