फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख से ज्यादा जमा करने वालों को नोटिस

Thu, 02 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक में खाताधारकों का रिकार्ड अपडेट कर आयकर विभाग तक सीधे पहुंचाने के लिए प्रयोग किए गए साफ्टवेयर ने काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो जिन लोगों ने नोटबंदी के बाद चार लाख रुपये से ज्यादा की रकम बैंकों में जमा की है। उन सभी के पास आटोमेटिक आनलाइन नोटिस पहुंच गए हैं। इसका जवाब  देने के लिए लोग अपने सीए और अधिवक्ताओं से सलाह मशविरा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी से पहले ही आयकर विभाग ने सभी बैंकों के ग्राहकों का खाता आनलाइन कराकर अपने साथ जोड़ लिया था। यह भी तय था कि यदि बैंक में चार लाख रुपये से ऊपर की धनराशि जमा की जाएगी तो आयकर विभाग ग्राहक से पूछताछ कर सकता है कि उनके पास पैसा कहां से आया।

आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भेजे गए नोटिस का यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो इन सभी को दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। किसी भी ग्राहक को कोई परेशानी न हो इसीलिए विभाग ने आनलाइन प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


साफ्टवेयर से सीधे जारी नोटिस
ऐसे ग्राहक जिनके पास पैनकार्ड है और खाते में ज्यादा रकम जमा हुई है। साफ्टवेयर के जरिए उन लोगों को आनलाइन नोटिस जारी हो चुके हैं। जैसे ही पैन कार्ड धारक अपने पैन से लॉगिन करेगा, उसे तुरंत नोटिस नजर आएगा। आयकर विभाग ने जवाब देने की डेडलाइन भी नोटिसों के साथ ही जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें