फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार का पुतला फूंका

Sat, 16 May 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
मई माह में दूसरी बार पेट्रोलियम पदार्थों में भारी मूल्य वृद्धि के विरोध में सपाइयों तिर्वा क्रासिंग से रेलवे स्टेशन रोड तक बैलगाड़ी पर सवार होकर जुलूस निकाला। बाद में मोदी सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन


तिर्वा क्रासिंग पर सुबह करीब 11 बजे सदर विधायक अनिल दोहरे व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने बैलगाड़ियों पर सवार होकर रेलवे स्टेशन रोड तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा की केंद्र सरकार को गरीबों का दुश्मन करार दिया।

कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर मार्केट का सारा सिस्टम जुड़ा होता है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से महंगाई और बढ़ जाती है। माल भाड़ा, यात्रा सहित सबकुछ महंगा होगा। यदि दाम इसी तरीके से बढ़ते रहे तो कुछ दिनों बाद लोगों को दुपहिया, चौपहिया वाहनों को खड़ा करने पर विवश होना पड़ेगा। पुराने दिनों की तरह बैलगाड़ी व साइकिल की यात्रा करने के लिए लोग मजबूर होंगे।
विज्ञापन


सपाइयों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। जनता पर जबरन दाम बढ़ाकर बोझ डाला जा रहा है। तबाही के चलते किसान मौत को गले लगा रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा करने में लगे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस मौके पर जिला महासचिव संजय दुबे, संजू कटियार, नीलू यादव, दिवारीलाल कुशवाहा, प्रियेश यादव, फिरोज खां, पदम भदौरिया, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, पुनीत मिश्रा, शैलेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

बैल बिदकने से मची भगदड़
तिर्वा क्रासिंग पर विरोध प्रदर्शन के लिए करीब एक दर्जन बैलगाड़ियों का इंतजाम किया गया था। जुलूस निकालने के लिए नेता व कार्यकर्ता उन पर सवार होकर एक साथ नारेबाजी करने लगे। अधिक शोरगुल से कई बैल बिदक गए और वह गाड़ी को छोड़कर भाग खड़े हुए। बैलों के बिदकने से तिर्वा क्रासिंग पर करीब बीस मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इधर-उधर भाग रहे बैलों से बचने के लिए नेता व कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। बाद में जैसे-तैसे बैलों को काबू में करने के बाद जुलूस निकाला गया।

सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के विरोध में सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। नगर के विशुनगढ़ तिराहा पर शनिवार शाम सपा कार्यकर्ता जमा हुए। सलोवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी कर केंद्र सरकार ने आम जनमानस पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ लाद दिया है।

नरेंद्र शर्मा ने कहा केंद्र सरकार झूठे वादे करती है। अक्कू भदौरिया ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि कर सरकार ने व्यापारियों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हाइवे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर नागेंद्र यादव, कौशलेंद्र सिंह, सुनील यादव, पिंटू यादव, रमन सिंह, रामू शाक्य, दिनेश शाक्य, जितेंद्र यादव, अशोक दुबे, भूरा यादव, ओमा गुप्ता मौजूद रहे।

 उधर सौरिख तिराहा पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामप्रकाश शाक्य ने पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्यवृद्धि का विरोध करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अच्छे खां, अशोक चौहान, मेजर सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

उधर नगर के मुख्य मार्ग मोहल्ला बजरिया मोड़ के पास सभासद रामनाथ कश्यप के यहां हुई बैठक में डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों पर रोष व्यक्त किया। मुलायम यूथ बिग्रेड के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आशू चौहान, कुलदीप वर्मा, अंकुश शुक्ला, सभासद रामनाथ कश्यप, आशीष कश्यप एडवोकेट, रोबिन यादव, रानू कुरैशी, वसीम खां, शिवशंकर बाथम, सम्मी अली, शिवा कश्यप, अशफाक खां, टिंकू पांडेय आदि ने कहा एक तरफ दैवीय आपदाओं से किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र की किसान विरोधी सरकार ने डीजल-पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ाकर महंगाई की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें