फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती कर लाभ कमाएं किसान

Thu, 29 Jan 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी में दो दिवसीय टपक सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग एवं संरक्षित खेती की उपयोगिता पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लाकों से आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


डा.वीके सिंह ने बागवानी एवं टपक सिंचाई प्रणाली, संरक्षित खेती के महत्व को बताया। डा.वीके कनौजिया, डा.अमर सिंह ने किसानों के लाभ के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पीएफडीसी लखनऊ से कामिनी ने संरक्षित खेती के बारे में किसानों को अवगत कराया।

अनुराग सिंह ने टपक सिंचाई, डा.मनोज कुमार सोनी ने प्लास्टिक मल्चिंग की उपयोगिता पर टिप्स दिए। वैज्ञानिकों ने कहा कि तमाम प्रदेशों में किसानों ने परंपरागत खेती को छोड़ दिया है, और आधुनिक खेती की दौड़ में शामिल हो गए हैं। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर डा.सुभाष सिंह, डा.भूपेंद्र सिंह, डा.पूनम सिंह, डा.विनोद सिंह, रमाशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें