फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शौचालय की सौगात

Sun, 31 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम आदर्श नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगर में कराए जाने वाले कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सभासदों ने कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। इसके अलावा नगर का अलग से बिजली फीडर बनाने और मोबाइल शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि मोबाइल शौचालय से लोगों को गंदगी से निजात मिल सकेगी। वहीं नगर में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देने पर बल दिया गया। इसके अलावा कांशीराम कालोनी आवास के अवशेष लाभार्थियों को चाबियां सौंपी गईं। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में चेयरमैन दिनेश यादव की अध्यक्षता में सभासदों का कोरम पूर्ण होने पर बोर्ड मीटिंग शुरू हुई।

बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी शिवमोहन सिंह ने पिछली बैठक का आय-व्यय का ब्योरा बोर्ड पटल पर रखा। इसे स्वीकृति प्रदान करने के बाद सभासदों ने कस्बे के लिए मोबाइल मूत्रालय व मोबाइल शौचालय व्यवस्था शुरू करने की मांग की। इस पर मोबाइल टायलेट संयंत्र खरीदने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बे में कई कच्चे मार्गों पर इंटरलाकिंग सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। वहीं बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत अलग से बिजली फीडर की व्यवस्था कराएगा। इस दौरान नगर पंचायत में लगे कर्मचारियों में से बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश यादव ने कांशीराम आवास में गैरहाजिर रहे लाभार्थी रामा देवी निवासी मोहल्ला बजरिया, नजमुद्दीन मंसूरी निवासी मोहल्ला जेरकिला, रजत कुमार निवासी पंडन टोला को आवास के प्रमाणपत्र और चाबियां सौंपीं। इस मौके पर सभासद शकील, जीनत बेगम, गिरीश चंद्र, आफरीन बेगम, नन्हीं देवी और अभय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें