मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी तीन फरवरी को राजकीय
मेडिकल कालेज में आ रहे हैं। उनके आने का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल
चुका है। सीएम का हेलीकाप्टर दोपहर 11 बजे मेडिकल कालेज के हैलीपैड पर
उतरेगा। दोपहर 12 बजे तक मेडिकल कालेज के आडीटोरियम में प्रशासन द्वारा
आयोजित कई कार्यक्रमों में सीएम शिरकत करेंगे।
इस दौरान जिले की 250
परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी होगा। सीएम की विजिट को लेकर
शनिवार की दोपहर 12 बजे एसपी दिनेश कुमार पी, एडीएम संतोष वैश्य, सीडीओ
उदयराज यादव, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ तिर्वा सुरेंद्रपाल सिंह,
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजय श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक एके सिंह कुशवाहा,
डीएसओ संतोष सिंह, तिर्वा कोतवाल वीएल यादव, राजकीय निर्माण निगम के
परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह समेत जिले के कई अफसर मेडिकल कालेज पहुंचे।
कैंपस में ही मौजूद चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी, सीएमएस
डा. दिलीप सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. एनसी यादव भी हैलीपैड पर पहुंच गए।
सभी अधिकारियों ने हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। हेलीकाप्टर उतरने में
कोई बाधा न आए, इसके लिए आसपास के पेड़ व विद्युत पोलों को भी देखा।
बाद
में अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेडिकल कालेज के ओपीडी गेट से
आडीटोरियम तक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कैंपस में टूवे रोड को
बैरीकेडिंग कराने को कहा। इसके बाद अफसर मेडिकल कालेज के अत्याधुनिक
आडीटोरियम हाल में पहुंचे।
यहां सीटों के अरेजमेंट के साथ ही स्टेज व स्टेज
के बगल में स्थित वीआईपी हाउस तथा सीएम की फ्लीट के आने-जाने के रास्तों
का निरीक्षण किया। सीडीओ व एडीएम ने आडीटोरियम के बगल में ही ढाई सौ
परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के शिलापट लगाने को 180 वर्ग मीटर के
स्थल का चयन कर शिलापट लगवाने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बताया कि सीएम
छिबरामऊ में निर्मित 100 बेड के अस्पताल का भी लोकार्पण यहीं से बटन दबाकर
करेंगे। इसके अलावा 71 लाभार्थियों को ई रिक्शा के साथ ही मेधावी
छात्रों को लैपटाप, कन्या विद्या धन व डेरी योजना में चयनित लाभार्थियों को
स्वीकृत पत्र भी सीएम वितरित करेंगे।