फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज

Thu, 03 Mar 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दस मतदान केंद्रों पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी के लिए मतदान होगा। मतदाता की मतदान गेट पर ही तलाशी ली जाएगी। वोटिंग के लिए जिले भर में 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जनपद भर में कुल 1133 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोपहर बाद बुधवार को पोलिंग पार्टियां भी रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट से एमएलसी का चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इससे पूर्व पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय और माइक्रो आब्जर्वर को अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन ने विस्तारपूर्वक चुनावी प्रशिक्षण दिया। सभी को चुनाव सामग्री भी बांटी गई।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी निष्पक्षता से चुनाव कराएं।  
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।  
पुलिस क्षेत्राधिकारियों को मतदान केंद्र प्रभारी बनाया गया है।

एसपी के मुताबिक मतदाता के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वह स्वयं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। इसी तरह अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य के साथ अपर पुलिस अधीक्षक भ्रमणशील रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें