जिला कांग्रेस ने बनारस से पार्टी के विधायक अजय राय
को रिहा करने की मांग उठा गवर्नर को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम राजेश
यादव को सौंपा।
गुरुवार को कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। दिए ज्ञापन में
कहा कि सरकार उनके पार्टी के विधायक से रंजिश मानती है। इसी वजह से रासुका
जैसे गंभीर आरोप लगा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष विजय मिश्र
ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायक व नेता जो आपराधिक मामलों में लिप्त
हैं, वह खुलेआम घूम रहे हैं।
ऐसे विधायकों को मंत्री पद का तोहफा दिया जा
रहा है। निर्दोषों को बेवजह जेल भेजकर यूपी सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़
कर रही है। इस मौके पर अनुज मिश्र कक्का, अरविंद दुबे, शमशाद खां, मुशीर
खान, डॉ. हासिम, रामभरोसे कमल, विश्वनाथ गिहार, विजय लक्ष्मी दुबे,
रामनरेश, मूलचंद्र आदि मौजूद थे।