फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे से मिरगावां में बिजली गुल, हंगामा

Mon, 11 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी में 72 घंटे पहले फुंका मिरगावां का ट्रांसफार्मर बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बना हुआ है। रविवार को उमस भरी गर्मी से परेशान ग्रामीणों ने जमकर बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। मिरगावां कस्बे की बिजली आपूर्ति के लिए गांव में 250 केवीए व 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इसमें 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पहले ही फुंक गया था।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगों ने 250 केवीए से सप्लाई ले ली थी। लेकिन तीन दिन पहले लगा ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया था। गांव के दोनों ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे गांव में अंधेरा छा गया। सात जुलाई को ट्रांसफार्मर फुंकने पर गांव के लोगों ने बिजली विभाग के जेई व लाइनमैन को जानकारी दे दी थी। ग्रामीणों को भरोसा था कि एक दो दिन में बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदल देगा।

72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब बिजली विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाते रहे।  ग्रामीण मौलाना गुफरान ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर फुंके होने से ग्रामीणों को बिजली के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण पिंटू पाठकका कहना है कि बिजली न आने से पीने के पानी का संकट भी गहरा गया है। लोग सुबह से हैंडपंपों के चक्कर लगा रहे है गांव के दो हैंडपंप खराब पडे़ हुए है। रामजी तिवारी व साहिब आलम का कहना है कि बिजली न आने रोजमर्रा के काम तक अटक जाते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें