विकास भवन में कौमी सप्ताह के तहत शुक्रवार को
अल्पसंख्यक कल्याण दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरे जिले से आए मदरसा
संचालकों सहित अन्य लोगों ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया।
सीडीओ उदयराज
यादव ने कहा कि हमारा समाज जब शिक्षित होगा तभी संपन्नता की ओर बढ़ेगा।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता पर
अपने विचार रखे। कहा कि समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है।
मदरसा संचालकों ने कहा कि पहले की अपेक्षा शिक्षा के प्रति काफी जागरूकता
आई है, पर हमें और अधिक प्रयास करने होंगे। इस मौके पर तौकीर जिया, मुफीद
कनौजी, रामशंकर झा, कृष्णचंद्र दुबे सहित अन्य मौजूद थे।