फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में और होगी गिरावट

Sat, 11 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना के चलते राजनीतिक सरगर्मी के बीच न्यूनतम तापमान में और गिरावट के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। 13 मार्च को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच सकता है। हवाएं भी 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
विज्ञापन


 शुक्रवार को बारिश से कन्नौज में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। मौसम में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. विजय दुबे ने बताया कि शनिवार की सुबह हल्का कोहरा होगा और दिन में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी हवाएं छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बहेंगी। दिन में 11 बजे तक मौसम खुल जाएगा। लोगों को गुनगुनी धूप का आनंद मिलेगा। 12 मार्च को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वातावरण में 100 प्रतिशत से अधिक नमी रहेगी और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी।

13 मार्च को होली खेलने वालों को मौसम से राहत मिलेगी। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन हवाओं का 13 किलोमीटर प्रतिघंटे का वेग शरीर में सिहरन पैदा करेगा। वातावरण में 76 प्रतिशत से अधिक नमी रहेगी। अधिकतम तापमान तो 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। सुबह के समय हल्की ठंडक भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें