कस्बे के त्रिपाठी मार्केट में देर रात एक कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया।
गांधीनगर निवासी सौरभ कुमार उर्फ मुकेश चौरसिया की करन फैशन कलेक्शन के नाम
से थाना रोड त्रिपाठी मार्केट में कपड़े की दुकान है। रविवार की रात करीब
डेढ़ बजे दुकान में आग लग गई।
दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देख
दुकान मालिक ने इसकी सूचना सौरभ को दी। उनके वहां पहुंचने पर आस पड़ोस के
लोगों ने दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने पानी
फेंककर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पर जब तक आग बुझाई जाती,
तब तक दुकान में रखा लगभग सात लाख रुपये का सभी सामान जलकर राख हो गया।
सौरभ ने बताया कि 13 अक्तूबर 15 को भी उसकी दुकान में आग लग गई थी। जिसमें
उसे तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ था।