फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चार हजार उपभोक्ता के बदले गए मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की पहल की गई। जिले में 2.44 लाख उपभोक्ता हैं, जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। कार्यदायी संस्था ने मीटर बदलने के कार्य में तेजी लाई है और अब तक चार हजार से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन



बिजली चोरी को रोकने के लिए सरकार ने फीडर से लेकर उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगवाने का निर्णय लिया था। वर्ष 2024 में कार्यदायी संस्था ने सर्वे किया और सितंबर में फीडरों में स्मार्ट मीटर लगाने शुरू कर दिए। जिले के 194 फीडरों में 147 में स्मार्ट मीटर लगाए गए। इसके बाद उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कन्नौज डिवीजन में 2100 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं और छिबरामऊ डिवीजन में दो हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कार्यदायी संस्था ने स्मार्ट मीटर लगाने के काम में तेजी लाई है। मार्च तक 50 फीसदी से अधिक स्मार्ट मीटर लगने की उम्मीद जताई गई है। कन्नौज डिवीजन के अधिशासी अभियंता मगन सिंह का कहना है कि बिजली चोरी को रोकने के लिए सरकार ने स्मार्ट मीटर लगवाने का फैसला लिया है। कार्यदायी संस्था के कर्मियों को स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मीटर बदलने के कार्य में और तेजी लाई जाएगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल जमा करने और बिल देखने की सुविधा मिलेगी। वहीं, मीटर रीडरों का झंझट खत्म होगा। साथ ही त्रुटिपूर्ण आने वाले बिलों से भी निजात मिलेगी। बिल संशोधन कराने के लिए उपभोक्ताओं के उपकेंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश
जिले में धड़ल्ले से बिजली चोरी होती है। यही कारण है कि लाइन लॉस 48 फीसदी बढ़ गया है। स्मार्ट मीटर के साथ ही कनेक्शन की केबल भी बदल जाएगी और बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें