फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से राजमिस्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। कोल्ड मालिक के निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन की लाइन की चपेट में राजमिस्त्री और एक मजदूर आ गया। इससे दोनों झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के उदैतापुर गांव निवासी पुनीत दुबे बुधवार को मकान की छत का प्लास्टर करा रहे थे। छत के पास से हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। काम करते समय राजमिस्त्री सुनील कुमार (35) पुत्र लाल बहादुर निवासी बंशरामऊ से लोहे की फंटी बिजली के तार में छू गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बचाने के प्रयास में मजदूर छोटे पुत्र बेंचेलाल भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान अचानक बिजली चली गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। आनन-फानन पुनीत दुबे ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजमिस्त्री की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें