गुरसहायगंज। जमीन के विवाद में महिला ने परिवार के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर उसने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आमपुरवा निवासी शिव मोहन की पत्नी बबली ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को हत्या का मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर पति के भाई देवीदयाल, रामसुनी, बृजमोहन, संगीता राममोहन, रेनू ने 22 मई 2019 को पति शिव मोहन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज नहीं किया था। इससे कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कराया है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।