तिर्वा। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र विवेक ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर परिजनों समेत स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। सदर कोतवाली के मतौली गांव निवासी विवेक राठौर पुत्र रामबाबू राठौर कस्बेे के सरस्वती विद्या मंदिर इ़ंटर कालेज में कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गया।
विज्ञापन
उसने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर कालेज समेत अपने माता पिता का नाम रोशन किया। बुधवार को छात्र विवेक शिक्षकों का आशीर्वाद लेने कालेज पहुंचा। यहां प्रबंधक प्रदीप गुप्ता व प्रधानाध्यापक अनिल मिश्रा ने उसे स्मृति चिह्न भेंट किया। (संवाद)