फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत परिवार के छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होेने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। एक माह बाद पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद में चंदनिवादा रतनपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र किशन लाल ने बताया कि 25 जून 2018 को बहन पूनम की शादी सदर कोतवाली के मानपुर निवासी पंकज पुत्र राम प्रकाश से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसके बाद पंकज और परिवार के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर बहन का उत्पीड़न करने लगे। 25 सितंबर 2020 को पंकज ने पिता राम प्रकाश, मां मुन्नी देवी, भाई मनोज, अनुज और भाभी अन्नू के साथ मिलकर पूनम की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई और इलाज के अभाव में घर पर दम तोड़ दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें