प्रेमपुर। नेशनल हाईवे पर प्रेमपुर से छिबरामऊ आने वाली लेन पर नगला आम गांव के सामने शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने मानसिक रूप से बीमार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे सौ शैया अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त न होने पर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
नेशनल हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों ने भोर में 45 वर्षीय युवक को घायलावस्था में पड़े देखा। चौकी इंचार्ज नीरज शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान के लिए आसपास के होटलों व गांवों में संपर्क करने पर पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। कई दिनों से इलाके में घूम रहा था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए उसके पैरों को रौंदते हुए गुजर गया। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। युवक ने नीला ट्राउजर व नारंगी रंग शर्ट पहना है।