फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आजमीन-ए-हज 22 को उड़ान भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने लखनऊ एयरपोर्ट से जाने वाले आजमीन-ए-हज का फ्लाइट कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है। 22 अप्रैल से हज यात्री मदीना के लिए पहली उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


तालग्राम निवासी जिला हज ट्रेनर मोहम्मद आफताब इदरीसी ने बताया कि इस बार जिले से हज पर जाने वाले 58 आजमीन-ए-हज का चयन किया गया है। इसमें 33 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। हज पर जाने के लिए पहली उड़ान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमौसी से मदीना के लिए होगी। पहले आजमीन-ए-हज सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का मदीना जाएंगे। उसके बाद आगामी यात्रा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि हज संपन्न होने के बाद इन सभी हज यात्रियों की वापसी उड़ान 28 जून तक होगी। सभी आजमीन-ए- हज से गुजारिश है, निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें