फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन गेट का ताला तोड़ नगदी, जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
चोरों के काटी गई सेफ देखते एसआई। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मोहल्ला बजरिया में सोमवार रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों के जेवर पार कर दिए। पुलिस ने परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के परसूपुर्वा निवासी रामनरेश त्रिपाठी पुत्र झब्बूलाल त्रिपाठी मोहल्ला बिरतिया में आनंद स्वरूप मिश्रा के मकान में छह साल से किराये पर रह रहे हैं। यह नौ मई को मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गांव गए थे। सोमवार रात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखी सेफ काटकर सोने की चेन, सोने की चार चूड़ी, दो जोड़ी झुमकी, एक अंगूठी, एक जोड़ी बाला, तीन जोड़ी झाले, सोने की सुई, सोने की बाली, चांदी की कमर पेटी, मंगलसूत्र, चांदी की छह जोड़ी पायलें, आधा किलो गुच्छी और 25 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह पड़ोसियों ने मुख्य गेट का ताला खुला देख सूचना दी।
पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। चोरों का सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें