गुरसहायगंज (कन्नौज)। साइकिल से बाजार आ रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
कोतवाली छिबरामऊ की चौकी सिकंदरपुर के गांव हसनापुर सानी निवासी कौशलेंद्र राजपूत (18) पुत्र रामसेवक सोमवार शाम करीब सात बजे साइकिल से सराय दौलत बाजार में सब्जी लेने आ रहे थे। रौतामई के सामने कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में कौशलेंद्र राजपूत की मौत हो गई।