फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में 15 छात्राओं का चयन

Fri, 23 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित तहसील स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता में दर्जनों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने हाथों में बेहतरीन मेंहदी रचाने वाली 15 छात्राओं को चयनित किया। चयनित छात्राएं कन्नौज महोत्सव में होने वाली मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
विज्ञापन


गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या आरती यादव ने बताया सात फरवरी को कन्नौज महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में छिबरामऊ तहसील से 15 छात्राएं भाग लेंगी।

कालेज में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में करीब एक सैकड़ा छात्राओं ने अपने हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल की सौम्या मिश्रा और वंदना यादव को छात्राओं का चयन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बाद में किसी तरह नेहरू कालेज की जुवैरिया खान, नेहा शाक्य, आरती शर्मा, नेहा गुप्ता, नाजबीन, प्रभातकुमार दुबे गर्ल्स इंटर कालेज की वैष्णवी दीक्षित, सोनम शर्मा, शिखा शर्मा, चित्रा कश्यप, सना बानो, निदानाज, पिंकी गुप्ता के अलावा तहसील के अन्य विद्यालयों की पारूल गुप्ता, प्रीती राठौर व हिमानी को चुना गया। 

कन्नौज महोत्सव के लिए छिबरामऊ तहसील में प्रतिभाओं की खोज के लिए 27 से 30 जनवरी तक आडीशन होगा।
महोत्सव के तहसील प्रभारी प्रदीप प्रधान ने बताया कि तालग्राम और गुरसहायगंज के प्रतिभागी आकाश एजूकेंशन सेंटर गुरसहायगंज में और सौरिख, सिकंदरपुर में पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रभारी गौरव त्रिपाठी ने बताया सात फरवरी को कन्नौज महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल, समूह नृत्य, गायन, एकांकी नाटक, मिमक्री, मूक अभिनय, लोक नृत्य, गीत, आर्केस्ट्रा, कव्वाली को शामिल किया गया है।

पंजीकरण पूर्णता: नि:शुल्क है। आडीशन में भाग लेने के लिए सात से 17 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल किए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 जनवरी शाम पांच बजे तक है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें