फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानपुर में मेगा ब्लॉक, कासगंज से अनवरगंज ही जाएगी पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर में मेगा ब्लॉक लग गया है। इसके चलते इत्रनगरी से राजधानी जाने वाली साप्ताहिक ट्रेनों का रूट बदला गया है। कासगंज से लखनऊ जाने वाले पैसेंजर अब अनवरगंज तक ही जाएगी। ऐसे में यात्रियों को राजधानी लखनऊ जाने के लिए बसों का सहारा ही लेना पड़ेगा।
विज्ञापन




कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कानपुर पुल बायां किनारा (सीएनबी-सीपीबी) के मध्यम पड़ने वाले गंगा पुल पर कार्य बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते कारण 42 दिन का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। मेगा ब्लॉक के चलते कासगंज से लखनऊ जंक्शन तक जाने वाली ट्रेन संख्या 55346 पैसेंजर 13 मई तक कानपुर के अनवरगंज तक ही जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 55345 आज 14 मई तक कानपुर के अनवरगंज से कासगंज के मध्य चलेगी। साप्ताहिक कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन छह अप्रैल से 14 मई तक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
ट्रेन फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल न होकर शाहजहांपुर से सीतापुर होते हुए लखनऊ जाएगी। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन भी शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ जाएगी। इसका भी मार्ग परिवर्तित किया गया है। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से इत्रनगरी के लोगों को लखनऊ जाने के लिए रोडवेज बस का सहारा लेना पड़ेगा। स्टेशन मास्टर कैलाश नाथ ने बताया कि ट्रेन संख्या 55356 और 55345 कासगंज से अनवरगंज ही जाएगी। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें