फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 60 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले 91 बूथों की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सिकंदरपुर नगर पंचायत में रविवार को सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मैपिंग कार्य में 550 बूथों में से अभी तक 74.31 प्रतिशत कार्य पूरा चुका है। 60 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले 91 बूथों की समीक्षा बैठक सोमवार को तहसील सभागार में होगी।
विज्ञापन



बैठक में पर्यवेक्षक मुकेश पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत में 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नगर पंचायत लिपिक रेणुका शाक्य ने सबसे ज्यादा 83 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा किया है। खंड विकास कार्यालय पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने मैपिंग कार्य की समीक्षा की। इस दौरान बीडीओ दीपांकर आर्य आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ने बताया कि अभी तक तीन बूथों पर शत प्रतिशत तथा चार बूथों पर 98 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 91 बूथों पर 60 प्रतिशत से कम मैपिंग कार्य हुआ है। उनके सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजरों की तहसील सभागार में सोमवार को सुबह 10 बजे बैठक होगी। इस बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें