फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों, सांसद के जिम्मे बकाया बिल की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने बिजली व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए सोमवार को जूम एप से एक-एक मंडल की समीक्षा की। इस दौरान जिले की खराब बिलिंग व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई। सौभाग्य योजना के तहत हुए और चल रहे कार्याें की जांच एमडी स्तर से कराने को कहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिले में बिजली बिलिंग की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसे हर हाल में सुधारा जाए। नहीं तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हरईपुर में बनने वाले 220 केवी ट्रांसमिशन सेंटर को 2021-22 के बजट में शामिल करने को कहा। मंत्री ने कहा कि इस ट्रांसमिशन सेंटर के निर्माण हो जाने से जिले की बिजली व्यवस्था में पूरा सुधार होगा। वहीं एक्सईएन शादाब अहमद ने उमरन क्षेत्र में छह नए विद्युत उपकेंद्र निर्माण कराने की आवश्यकता बताई।
जिससे जिले में बिजली समस्या का निदान किया जा सके। मंत्री ने कहा कि तीन माह में लाइनलॉस 15 फीसदी से कम लाने वाले फीडरों को 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी। बिल बसूली कम होने परह सांसद व विधायकों से कहा कि वह 10-10 फीडर लेकर बकाया बिल की वसूली कराएं। फुंके ट्रांसफार्मर शिकायत मिलने के तत्काल बाद बदलने की कार्रवाई की जाए। बिजली की सप्लाई बेेहतर रखी जाए। इस में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। सौभाग्य योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच एमडी स्तर से कराई जाए। यदि किसी तरह की खामी मिले तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जूम एप में सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, अनिल दोहरे, मुख्य अभियंता शेष कुमार बघेल, अधीक्षण अभियंता जीपी यादव, एक्सईएन शादाब अहमद, रवींद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें