कन्नौज। एएसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानी। इस दौरान व्यापारियों ने सर्दियों में कोहरे की धुंध के बीच वारदातों की आशंका के चलते बाजारों में गश्त और पुलिस टीम की तैनाती की मांग की है।
एसपी कार्यालय के सभागार में बुधवार को एएसपी अरविंद कुमार ने प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक कर बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों के घरों और प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी सीसीटीवी कैमरा के साथ चौकीदार रखें। गुरसहायगंज के व्यापारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सर्दी में कोहरे की धुंध का फायदा उठाकर बदमाश चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। वहीं इससे इन दिनों से चौकसी बढ़ाई जाए। व्यापारी रामजी अग्रवाल ने कहा सराफा और प्रमुख बाजारों में पुलिस टीमों की तैनाती के साथ गश्त बढ़ाई जाए।