फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां देख एक्सईएन पर भड़के एमडी

Tue, 19 Jul 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
मवइया में विद्युत कार्य का निरीक्षण करते एमडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के लोहिया ग्राम मवइया में दक्षिणांचल विद्युत निगम आगरा रीजन के एमडी व स्टाफ आफिसर ने टीम के साथ गांव पहुंचकर विद्युतीकरण की हकीकत परखी। कनेक्शन जंक्शन, झूलती एलटी लाइन व अन्य खामियां देख एमडी ने एक्सईएन को फटकारा और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। दक्षिणांचल विद्युत निगम आगरा रीजन के एमडी सत्यवीर सिंह राठौर, स्टाफ आफीसर शीश कुमार बघेला ने सोमवार को कन्नौज के अधिशासी अभियंता पी राम के साथ मवईया में विद्युतीकरण की हकीकत देखी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कार्रदाई संस्था की ओर से कराए जा रहे काम को बारीकी से परखा। इस दौरान गांव के जगदीश चंद्र पाल के दरवाजे पर कनेक्शन जंक्शन न लगा होने के कारण एमडी ने शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं बिजली लाइन व पोल की गुणवत्ता परखी। इसमें जगह-जगह 440 की एलटी लाइन को जांचा। इस दौरान गांव में रामू के दरवाजे के सामने एलटी लाइन लटकी देख एमडी ने अधीनस्थों की जमकर फटकार लगाई।

एमडी ने ग्रामीणों से बिजली बिल का भुगतान व कनेक्शन कराकर बिजली इस्तेमाल करने को कहा। वहीं गांव के शहवीर ने एक बिजली के बल्ब के ऊपर तीन सौ रुपये बिल आने की शिकायत की तो एमडी ने विभाग के अधिकारियों को गांव में मीटर लगाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मानक के अनुसार बिजली न देने का आरोप लगाया। एमडी ने एक्सईएन पी राम को नये बने सब स्टेशनों की वर्किंग प्रणाली बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीओ गजेंद्र, जेई रामआसरे मौर्या, लाइनमैन पूरनलाल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। एक्सईएन पी राम ने बताया कि लोहिया गांव में कराए गए विद्युतीकरण के काम का अचानक एमडी ने निरीक्षण किया है। इस दौरान  जो कमियां मिली हैं, उन्हे जल्द ही दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें