फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई टीम ने मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

Thu, 16 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
प्राचार्य कक्ष में डाक्टरो के शैक्षिक अभिलेख चेक करते टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में एमसीआई दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। टीम का विजिट शुक्रवार को भी जारी रहेगा। एमसीआई की टीम गुरुवार की सुबह नौ बजे राजकीय मेडिकल कालेज पहुंची। टीम में असम के तेजपुर मेडिकल कालेज के रेडियोलाजिस्ट डा. मधुरिया कुमार ठाकुर व जयपुर मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग के डा. महेश्वरी व एक अन्य सदस्य शामिल थे। एमसीआई के आने की जानकारी मिलते ही गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा.वीएन त्रिपाठी भी मेडिकल कालेज आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमसीआई की टीम मेडिकल कालेज को स्थाई मान्यता प्रदान करने के लिए निरीक्षण करने आई है। दो दिन तक टीम का निरीक्षण चलेगा। सबकुछ ठीक रहा तो कन्नौज मेडिकल कालेज को एमसीआई की स्थाई मान्यता मिल जाएगी। स्थाई मान्यता के बाद एमसीआई का प्रत्येक वर्ष होने वाला विजिट थम जाएगा।

एमसीआई टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, जनरल वार्ड, एकाडमिक ब्लाक, ब्लड बैंक, माडल ओटी, हास्टल, मेस सहित सर्जरी, माइक्रोबायोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलाजी विभागों का निरीक्षण किया। म्यूजियम को भी देखा। सेंट्रल लाइब्रेरी में पहुंचकर व्यवस्थाएं जांची। शाम को प्राचार्य कक्ष में मेडिकल कालेज में काम करने वाले चिकित्सक व शिक्षा चिकित्सकों के अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान सीएमएस डा. दिलीप सिंह, डा. आईए अंसारी, रेडियोलॉजिस्ट डा. एनसी यादव, डा. मधुलिका यादव, डा. प्रदीप खार्या, डा. संजीव त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें