फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्थायी मान्यता मिली

Tue, 02 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष के निर्माण के लिए निरीक्षण करते प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने राजकीय मेडिकल कालेज कन्नौज को एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्थाई मान्यता प्रदान कर दी है। इस आशय का पत्र मेडिकल कालेज को प्राप्त हो गया है। मान्यता मिल जाने की खुशी में प्राचार्य ने अपने सभी अधीनस्थ डाक्टरों व कर्मचारियों को बधाई दी है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. बीएन त्रिपाठी ने भी मेडिकल कालेज के प्राचार्य को बधाई दी है।
विज्ञापन


17 अप्रैल को एमसीआई दिल्ली की तीन सदस्यीय टीम ने राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया था। पिछली एमसीआई टीम द्वारा 14 बिंदुओं पर लगाई गई आपत्ति को चेक किया। प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि एमबीबीएस फाइनल ईयर की स्थायी मान्यता एमसीआई ने प्रदान कर दी है। अब एमसीआई का अगला निरीक्षण पांच साल के बाद होगा। डीजीएमई ने भी उनको फोन करके मान्यता मिल जाने की खुशी में बधाई दी है।

एमसीआई ने 250 सीटों का परीक्षा कक्ष बनवाने के दिए निर्देश
तिर्वा। एमसीआई टीम ने मेडिकल कालेज को भेजे पत्र में परीक्षा कक्ष का एक बड़ा हाल बनवाने को कहा है। इस कक्ष को तीन माह के भीतर पूरा करवाने का निर्देश दिया है। प्राचार्य ने बताया कि शैक्षणिक भवन के द्वितीय तल पर परीक्षा हाल बना हुआ है। इसमें सौ परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा दे सकते हैं। एमसीआई का मानना है कि भविष्य में कन्नौज मेडिकल कालेज में एमबीबीएस स्टूडेंट्स की सीट बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा पीजी की भी मान्यता मिलेगी। इसके लिए एक बड़ा हाल आवश्यक है। इसमें कम से कम 250 परीक्षार्थी एक साथ बैठकर परीक्षा दे सकें। प्राचार्य व सीएमएस ने इस निर्देश के तहत सोमवार की दोपहर प्राचार्य कक्ष के ऊपर तृतीय तल पर यह हाल बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें