फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंका का दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन

विज्ञापन
मयंका शर्मा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ के इंदिरानगर मोहल्ले में रहने वाली मयंका शर्मा के स्कूल बुक ऑफ रिकॉर्ड नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। उन्हें इसके लिए दो मार्च को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल भी मयंका को उनके नवाचार के लिए यह सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन

मयंका शर्मा छिबरामऊ के इंदिरानगर में रहने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम सुरेश शर्मा की पुत्र वधू हैं। मैनपुरी जिले के ब्लॉक बेवर के प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की प्रधानाध्यापिका मयंका के शून्य निवेश नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिलती रही है। इस बार अरविंदो सोसाइटी ने पूरे देश से शून्य निवेश नवाचार के तहत पूरे देश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। स्कूल बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए मयंका का चयन किया गया है। दो मार्च को दिल्ली में केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सम्मानित करेंगे। मयंका ने बताया के देश से पांच लाख शिक्षकों ने आइडिया भेजे थे। उत्तर प्रदेश से 37 शिक्षकों का चयन किया गया है। मयंका शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार भी मिल चुका है।
रिकॉर्ड बनाने के लिए किया जाता प्रेरित
कन्नौज। मयंका शर्मा ने स्कूल बुक ऑफ रिकॉर्ड नवाचार के बारे में बताया कि इसमें नाम दर्ज करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाता है। अलग-अलग क्षेत्र के बेस्ट रिकॉर्ड को पुस्तिका में दर्ज किया जाता है। इससे बच्चे स्वंय सीखने की और बढ़ते हैं। उनमें प्रतिस्पर्धा का सृजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें