फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक सक्सेना अध्यक्ष, राजीव बने महासचिव

Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
खुशी व्यक्त करते बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अध्यक्ष पद पर मयंक सक्सेना और महासचिव पद पर राजीव दीक्षित को निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा होते ही ढोल-नगाड़ों के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


निर्वाचन समिति के एसएमए रिजवी, राकेश दुबे, राजीव नयन त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी ने नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पांच नामांकन हुए थे। चार प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिए। ऐसी स्थिति में मयंक सक्सेना को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा महासचिव पद पर राजीव कुमार दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनीत चतुर्वेदी व कुमारी अनीता सिंह, सचिव पवन त्रिपाठी व अमित दुबे रानू, संयुक्त सचिव कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष रामबाबू शाक्य, आडीटर मोहम्मद मुफीद, पुस्तकालयाध्यक्ष सुनील राजपूत के अलावा प्रशासनिक सदस्य पद पर शिवप्रकाश यादव, विपिन तोमर, राजेश यादव, अमित कुमार, अखिलेश सविता, धीरज तिवारी, विमलेश कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद कलीम, सद्दाम हुसैन, सुमनलता शाक्य व रजनेश शाक्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

पदाधिकारियों की घोषणा होते ही समर्थकों ने माल्यार्पण कर पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील पांडेय, विमल पांडेय, मनोज कुमार सिंह, शिवओम पांडेय, केटी मिश्रा, सभासद हरिशरण मिश्रा, ललितप्रताप आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन में दो फाड़
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन की निर्वाचन समिति के कुछ पदाधिकारियों ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हीं में से एक पदाधिकारी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को बर्खास्त कर बार की प्राथमिक सदस्यता से छह माह के लिए निष्किासित कर दिया है, जबकि दूसरी तरफ नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हो जाने के बाद यह खेल शुरू हुआ।
बुधवार को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। इसके तत्काल बाद पूर्व में बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी रहे रामचंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार सिंह व महासचिव सुशील पांडेय पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बार की प्राथमिक सदस्यता से भी छह माह के लिए निष्कासित कर देने का ऐलान कर दिया।
उधर इस संबंध में अध्यक्ष राजकुमार सिंह व महासचिव सुशील पांडेय ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव ने अपने चार चुनाव अधिकारियों के साथ पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। दूसरी तरफ निर्वाचन अधिकारी को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को निष्कासित करने या बार से निलंबित करने का कोई अधिकार ही नहीं है, यह कार्य निर्वाचित पदाधिकारियों की आम सहमति से हो सकता है। उन्होंने बताया कि सर्व सम्मति से एसएमए रिजवी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया था। इस संदर्भ में उनकी तरफ से अभी कोई आपत्ति नहीं आई है। मालूम हो कि बुधवार को बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसमें मयंक सक्सेना को अध्यक्ष और राजीव दीक्षित को महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें