फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंटों को मतपेटी दिखा शुरू कराएं मतदान

Sun, 04 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति परिसर में शनिवार को जोनल/सेक्टर, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि मतदान शुरू कराने से पहले प्रत्याशी के एजेंट को खाली मतपेटियां जरूर दिखाएं।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि पीठासीन अधिकारी की डायरी में सूचनाएं अंकित की जाएं। निर्वाचन के संबंध में अपनी सभी आशंकाओं को मतदान के पूर्व तक प्रत्येक दशा में दूर कर लें। ताकि किसी प्रकार की समस्या मतदान दिवस में न होने पाए।

 सीडीओ ने कहा कि मतदान कराने के लिए लगे कन्नौज में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण छह व जलालाबाद के कार्मिकों का प्रशिक्षण सात अक्तूबर को होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारी संबंधित मतदान कार्मियों को मतदान के पश्चात समस्त अभिलेखों एवं मतपेटिका के जमा हो जाने के बाद ही अनुमति देंगे।
विज्ञापन


कहा कि मतदान स्थल पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव  कराना पीठासीन अधिकारी का दायित्व है। प्रशिक्षक एनसी टंडन ने चैलेंज वोट/टेंडर वोट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए 922 कर्मचारियों को बुलाया गया था। इसमें  909 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जबकि 13 लोग गैर हाजिर रहे हैं। सीडीओ ने कहा कि इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें