फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ठेकों में मैच फिक्सिंग बर्दाश्त नहीं, ठेकेदार खुलकर टेंडर भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण मंत्री ने लखनऊ स्थित भागीदारी भवन कार्यालय में कन्नौज में कार्य करने के इच्छुक ठेकेदारों के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों और टेंडर प्रक्रिया में अपारदर्शिता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी व्यवस्था लागू करना है, ताकि योग्य और ईमानदार ठेकेदारों को समान अवसर मिले।
विज्ञापन


मंत्री असीम अरुण ने ठेकेदारों से बेझिझक और खुलकर टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी टेंडर भरने से रोकता है, रुकावट डालता है या अनुचित दबाव बनाता है, तो इसकी शिकायत सीधे उनसे करें। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही तय करना सरकार का लक्ष्य है। किसी भी तरह की सांठगांठ से विकास प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सिडको के प्रबंध निदेशक संजीव सिंह, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें