संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। पिछले साल जुलाई में तालग्राम में हुए विवाद के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा और तेज हो गया है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाया तो यहां की पुलिस हरकत में आई। न सिर्फ कई आरोपियों पर गुंडा एक्ट और मिनी गुंड एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, बल्कि मुख्य आरोपी व बवाल के मास्टर माइंड पूर्व प्रधान तोताराम शर्मा को हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी घोषित कर दिया है।
इस कार्रवाई के अलावा भी अवैध रूप से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा की जांच भी पूर्व प्रधान के खिलाफ चल रही है। दरअसल थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में 15 जुलाई को मंदिर में मवेशी अवशेष मिलने के बाद 16 को सुबह बवाल हुआ था। जिसमें प्रतिबंधित मांस रखने के आरोप में रनवां निवासी चंचल त्रिपाठी, रसूलाबाद के संदीप कुमार, मंसूर, अकरम को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तालग्राम देहात पंचायत के कुशलपुर्वा निवासी पूर्व प्रधान मास्टर मांइड तोताराम शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सभी आरोपी अब जेल में हैं।
पुलिस ने पूर्व प्रधान पर 7-क्रिमिनल लॉ एमिडमेंट एक्ट, मिनी गुंडा एक्ट, गुंडा एक्ट, एक्साइज एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई समेत नौ मुकदमे दर्ज किए थे। अवैध रूप बनी तालग्राम में दुकान और मकान बुलडोजर भी चलवाया था। वहीं अवैध कब्जा की जांच में कई एकड़ जमीन सामने आई है। अब इस जमीन को मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग तैयारी में जुटा है। अब तोताराम शर्मा को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि अफसरों की अनुमति के बाद पूर्व प्रधान पर कार्रवाई की गई है।
-
सीमा को नौकरी की जगी आस
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को तालग्राम के ही नरुइया गांव के पूर्व प्रधान अरुण की हत्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर तंज किया कि पूर्व प्रधान की पत्नी को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं किया जा रहा है। पूर्व प्रधान अरुण की पत्नी सीमा शाक्य को सरकार की तरफ नौकरी का वाद किया गया था लेकिन पूरा नहीं किया। लोगों में चर्चा है कि अब सीमा नौकरी मिल जाएगी।