फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लखनऊ की निगरानी में पकड़े गए परीक्षा केंद्र के बंद कैमरे .

Fri, 24 Feb 2023 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की जिला कंट्रोल रूम के साथ ही लखनऊ और प्रयागराज से भी ऑनलाइन निगरानी हो रही है। जिले के दो केंद्रों के बंद सीसीटीवी कैमरों का मामला लखनऊ के कंट्रोल रूम ने पकड़ लिया। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
लखनऊ से डालचंद्र इंटर कॉलेज लखुरिया के सीसीटीवी कैमरे बंद होने का मामला पकड़े जाने के बाद जिले के कंट्रोल रूम में फोन आया, जिससे हड़कंप मच गया। यहां से केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क साधा गया। कहने के बाद भी कैमरे नहीं शुरू हुए, जिससे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और कंट्रोल रूम के प्रभारी अवनीश गौतम ने जवाब तलब किया है। कंट्रोल रूम के सह प्रभारी आशीष शुक्ल के साथ परीक्षा प्रभारी अखिलेश वर्मा, अनुज कटियार, सस्मित द्विवेदी, आशीष शर्मा, मृदुल मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, प्रतीक व रमन लगातार सभी 105 परीक्षा केंद्रों की निगरानी में जुटे हैं।
विज्ञापन

9999999999999
अंग्रेजी में 2664 ने नहीं दी परीक्षा डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि जिले के 105 केंद्रों पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में पंजीकृत 23,391 परीक्षार्थी में से 20,727 ने परीक्षा दी। 2664 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

9999
पहली पाली में 15 केंद्रों पर ही परीक्षा
हाईस्कूल में कृषि विज्ञान की परीक्षा पहली पाली में कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल 322 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 308 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल की परीक्षा बीडी तिवारी इंटर कॉलेज जलालाबाद, सुशीला शर्मा इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, एसबीएस इंटर कॉलेज कन्नौज, सार्वजनिक किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर भौंराजपुर, भारतीय जनता इंटर कॉलेज पट्टी हसेरन, कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर मकरंद नगर कन्नौज, पंडित द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा, आरबीएसडी इंटर कॉलेज गागेमऊ, मुन्नी देवी इंटर कॉलेज छिबरामऊ, श्यामा देवी आदर्श जनता इंटर कॉलेज, कुंवर योगेंद्र सिंह इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें