फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी से नहीं निकल रहा बूंद भर पानी

Sat, 20 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोलर में मरीजों और तीमारदारों के लिए बनाई गई पानी की टंकी अभी तक चालू नहीं हो सकी है। इस कारण अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों व तीमारदारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण शेरपाल सिंह, सुनील कुमार, रामनिवास, दीपक, मान सिंह, वीरपाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में निर्माण के समय टंकी और नलकूप की स्थापना की गई थी। आज तक इसे चालू नहीं किया गया है। टंकी में बिजली लाइन के लिए केबिल भी नहीं लगाई गई है।

मोटर का भी अतापता नहीं है। इस कारण अस्पताल में पेयजल उपलब्ध कराने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप भी अधिकतर समय खराब पड़ा रहता है। इस बाबत कंपाउंडर पीडी वर्मा ने बताया कि मामूली कमी के कारण पानी की टंकी चालू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


समस्या से बड़े अफसरों को अवगत करा दिया गया है। उधर, एमओआईसी डा. अजय यादव का कहना है कि मोटर आ गई है। उसे फिट भी कराया गया है। स्टार्टर में कोई कमी आ गई है। कहा कि जल्द ही मिस्त्री बुलाकर खराबी ठीक कराएंगे, ताकि टंकी से जलापूर्ति शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें