फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन खराब, 12 गांवों की आपूर्ति गड़बड़ाई

विज्ञापन
गदनापुर फीडर की खराब आपूर्ति मशीन । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। बिजली उपकेंद्र ताहपुर के गदनापुर फीडर की आपूर्ति मशीन दस दिन से खराब है। इससे 12 गांवों की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। विभाग मशीन ठीक कराने में लापरवाही बरत रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

फीडर से जुड़े रंभकपुर्वा, गदनापुर लोधी, गदनापुर काजी, भवानीसराय, पुखरांवा, सलेमपुर, आसमपुर पट्टी, सकरवारा, बगुलिहाई, किस्तियापुर को कुड़री और बरई फीडर से रोस्टर में एक दिन छोड़ कर बिजली दी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने मशीन दुरुस्त कराने के लिए एसडीओ और टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत की है।
वहीं एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि फीडर की मशीन में खराबी आई है। अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और टेक्निकल टीम ठीक करने का प्रयास कर रही। गदनापुर फीडर को कुड़री से जोड़ कर बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें