फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक लाख रुपये न देने पर विवाहिता को निकाला

Fri, 15 Sep 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शादी के 11 साल बाद एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दो बच्चों समेत विवाहिता को घर से निकाल दिया। पति समेत अन्य लोगों ने विवाहिता के घर पहुंचकर मारपीट के मामले में पीड़िता ने पति समेत सास ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उहिदापुर गांव निवासी अनीता देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि परिजनों ने 14 साल पहले कानपुर देहात जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के मंडनापुर गांव निवासी संजय के साथ शादी की थी। कहा कि तीन साल पहले पति संजय, ससुर कैलाश, ससुर रामकुमारी ने एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। मायके में रहकर मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। मंगलवार को घर पर अकेली थी तभी पति, सास व ससुर घर आए और किसी बात को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुन कर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। गुरुवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें