फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गोशाला में लापरवाही पर तालग्राम के 53 प्रधानों को नोटिस

Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गोशाला निर्माण में तालग्राम ब्लॉक के 53 ग्राम पंचायतों में लापरवाही पाई गई है। डीएम ने समीक्षा के दौरान यह कमी मिलने पर नाराजगी जताई है। इसे ग्राम प्रधानों की लापरवाही माना गया है। डीएम ने सभी प्रधानों के खिलाफ नोटिस जारी करने को कहा है। 14 पंचायतों में काम शुरू होने पर वहां के प्रधानों की सराहना की है।
विज्ञापन


डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने तालग्राम ब्लॉक में बन रही गोशालाओं की समीक्षा की तो सामने आया कि 14 पंचायतों में गोशाला निर्माण हो चुका है जबकि 53 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां पर गोशाला का निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है। डीएम ने इसे लापरवाही माना है। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत ब्राहिमपुर निजामपुर की प्रधान ऊषा देवी, समगुरा बहादुरपुर के रामनिवास, टडहा की अनीता देवी, अमरौली के बृजेश कुमार, भैंसियापुर के अरुण कुमार, महोना के विपिन तिवारी, असौलिया के राजीव कुमार, बिलन्दपुर के हामिद खान, डुंडवा बुजुर्ग के इश्तियाक खान, अनीभोज की दीप शिखा, भुडहा के राजेश यादव, लालपुर के रामचंद्र, जुनैदपुर की विमला देवी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खाॅडेदेवर की राबिया बेगम, रौरा के समर सिंह, तमियामऊ के पुष्पेंद्र सिंह, मौरा की चंदा देवी, रायपुर की अरुणा देवी, रजलामऊ की सुमन देवी, बिरौली के कौशलेंद्र पटेल, मुण्डाला के सतेंद्र कुमार, जरामऊ अलमापुर के किताब सिंह समेत 53 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को गोशाला निर्माण में रुचि न लेने पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें