फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर उम्मेद में शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम आदमपुर उम्मेद निवासी सुनील कुमारपत्नी संध्या (32) के साथ दिल्ली में रहकर एक निजी संस्थान में नौकरी करते थे। वे एक दिन पहले ही दिल्ली से पैतृक गांव आए थे। परिजन के अनुसार शाम छह बजे संध्या की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर संध्या की हत्या करने का सीधा आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक, दंपति की कोई संतान नहीं थी और अचानक हुई इस मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मायके वालों के हंगामे की सूचना मिलते ही सौरिख थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मायके पक्ष से तहरीर मिलने के बाद ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें