फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने शुक्रवार को छह ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ग्राम निस्तौली निवासी जमशाद ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन सहाना बेगम की शादी रूरा गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के रूप में एक सोने की चेन और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बहन को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि तीन अक्तूबर की शाम ससुरालीजनों ने सहाना बेगम की पिटाई की और उसे फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तहरीर पर सलामुद्दीन उर्फ सहीम, सुहाना बेगम, तरन्नू, रजिया बेगम, क्यूम और शकीला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें पांच आरोपी रूरा गांव के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के सौसरापुर गांव की रहने वाली है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें