फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मंडी सचिव को पत्र भेजकर आढ़तों की मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। जगह-जगह लगी आलू आढ़तों से लगने वाले जाम से निपटने के लिए एसडीएम ने मंडी सचिव को पत्र भेजकर लाइसेंस धारकों की सूची तलब की। साथ ही अवैध आढ़तें हटवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

आलू की फसल तैयार होते ही कस्बे के तिर्वा-कन्नौज, खैरनगर, बेला मार्ग पर जगह-जगह सड़क किनारे आलू की आढ़तें खुल जाती है। जिससे कस्बे में शाम होते ही जाम की स्थिति बन जाती है। जाम के दौरान निकलने वाले आम आदमी को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ता है। जाम की समस्या को देखते हुए मंडी सचिव ने तीन दिन पूर्व एसडीएम को पत्र भेजकर सड़क किनारे लगने वाली आढ़तों को निर्माणाधीन किसान बाजार के समीप लगवाने की मांग की थी। मंडी सचिव के पत्र के जवाब में एसडीएम ने सचिव को पत्र भेजकर लाइसेंस आढ़तों की सूची मांगी है। एसडीएम ने बताया कि मंडी सचिव द्वारा सूची मिल जाने के बाद आढ़तियों से जाम को लेकर वार्ता की जाएगी। जो अवैध आढ़त चल रहीं हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें