फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति बहाली को आज निकलेगा मार्च

Tue, 27 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शांति व्यवस्था बहाली के लिए प्रशासन की अगुवाई में शहर के संभ्रांत लोग शांति मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील करेंगे, ताकि शहर के बिगड़े हालातों को सुधारा जा सके। उधर, क्षेमकली मंदिर में हवन पूजन करके ईश्वर से शहर की बहाली के लिए कामना की गई।
विज्ञापन


शहर में पिछले कई दिनों से बिगड़े हालातों के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसके अलावा व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोग खौफजदा होकर दिन काटने के लिए मजबूर हैं। शहर के हालातों को सुधारने के लिए सोमवार को संभ्रांत लोगों ने प्रशासन के साथ वार्ता करके शांति मार्च निकालने की रणनीति बनाई।

कोतवाली में मुन्ना दरोगा, रानू मिश्रा, गुड्डू सक्सेना, नीलू यादव सहित अन्य लोगों ने शहर से लेकर सरायमीरा के करीब पौन तीन सौ लोगों की लिस्ट तैयार की। इन सभी को मोबाइल के जरिए शांति मार्च में शामिल होने के लिए अपील की गई। वहीं क्षेमकली मंदिर में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने शहर में शांति बहाली को हवन किया।
विज्ञापन


आचार्य ने विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन कराकर भगवान से शहर का हालातों को ठीक करने को प्रार्थना की। इस मौके पर संजय दुबे, संजू कटियार, अमित मिश्र, जितेंद्र यादव, संजीव मिश्र, सतेंद्र यादव, राजेश पाल सहित अन्य मौजूद थे। जामा मस्जिद में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर शहर में अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें