फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महिलाएं एनीमिया की शिकार

Sat, 30 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र फत्तेपुर जसोदा में स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती महिलाओं की जांच पड़ताल की। इस मौके पर एक गर्भवती महिला एनीमिया की शिकार पाई गई।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले भर में मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य टीम आंगनबाड़ी केंद्रों व उपकेंद्रों पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही हैं। शुक्रवार को डा. वरुण कटियार फत्तेपुर जसोदा आंगनबाड़ी केंद्र पर टीम के साथ पहुंचे।

जहां उन्होंने सबसे पहले मातृत्व दिवस केंद्र का सपा जिला उपाध्यक्ष दरोगा कटियार से उद्घाटन करवाया। बाद में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका, आशा बहू द्वारा बुलाकर लाई गई गर्भवती महिलाओं की जांच पड़ताल की। इस दौरान खून की जांच के अलावा अन्य होने वाले रोगों की भी जांच की गई।
विज्ञापन


दर्जनों महिलाओं ने केंद्र पर पहुंचकर गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच कराई। इसी तरह यूरिन, ब्लड, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित कई अन्य जांचें कराई। जांच के दौरान एक महिला के ब्लड की कमी पाई गई। जिसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराने के आदेश दिए गए। चिकित्सक ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि वह अपने खानपान में सुधार रखें। सुबह उठकर जल्दी नाश्ता करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें